शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

भोजपुरी बिरहा गायक विजय लाल यादव सड़क दुर्घटना में हुए घायल

मारूफपुर (चन्दौली)। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय,उपरोक्त पंक्ति भोजपुरी बिरहा के सम्राट कहे जाने वाले विजय लाल यादव पर सटीक साबित हो रही है, दिन गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री विजय लाल सड़क दुर्घटना में बाल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2022, 07:21 PM IST (30 जून 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मारूफपुर (चन्दौली)। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय,उपरोक्त पंक्ति भोजपुरी बिरहा के सम्राट कहे जाने वाले विजय लाल यादव पर सटीक साबित हो रही है, दिन गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री विजय लाल सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों आजमगढ़ का उपचुनाव सम्पन्न हुआ है जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है। चूंकि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है लेकिन उसी गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिस अंदाज से चुनाव में जीत दर्ज की है उसे सपा पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता पचा नही पा रहा है। हर लोग एक दूसरे पर दोषारोपण करने में लगे हुए हैं। जिसकी आंच सपा के कद्दावर नेताओं को महसूस होने लगी, जिसमें बिरहा सम्राट की उपाधि प्राप्त विजय लाल यादव के ऊपर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया पर अनेकों तस्वीरों को वायरल किया जाने लगा जिसकी भनक लगते ही विजय लाल यादव ने फेसबुक के ऑफिसियल पेज से लाइव आकर झूठा आरोप लगाने वाले लोगों को खूब लताड़ लगाई और हिदायत देते हुए कहा कि विजय लाल यादव समाजवादी रंग में जीवन व्यतीत करता है और जीवन के अंतिम क्षण तक यही रंग शरीर पर रहेगा।

जिसके बाद बिजय लाल यादव को पार्टी के पद से निष्कासित किये जाने का पत्र वायरल किया जाने लगा। जिसकी खबर लगते ही गुरुवार की सुबह विजय लाल यादव निजी वाहन से अपने साथियों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो लिये। बताया जाता है कि बाराबंकी जनपद में पहुँचते ही तेज बरसात और फिसलन की वजह से पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे पर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार विजय लाल यादव और साथी घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना की खबर लगते ही सोशल मीडिया पर विजय लाल यादव के लाखों चाहने वालों की बाढ़ सी आ गई सभी उनकी सलामती के लिए दुवाएं लिखकर पोस्ट करने लगे।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर भोजपुरी के सुपरस्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने छोटे भाई प्रवेश लाल यादव और बड़े भाई कवि प्यारेलाल यादव के साथ वेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ भेजवाया, जहाँ इलाज के बाद उनकी तबियत में सुधार बताया जा रहा है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.