शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भोजपुर: मुखिया ने महिला पर्यवेक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप 

भोजपुर: पीरो प्रखंड अंतर्गत जितौरा जंगल महाल पंचायत की मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने समेकित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी पर रिश्वतखोरी, मनमानी, तानाशाही व जन प्रतिनिधि के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मई 2022, 07:10 PM IST (24 मई 2022) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 03:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
भोजपुर: पीरो प्रखंड अंतर्गत जितौरा जंगल महाल पंचायत की मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने समेकित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी पर रिश्वतखोरी, मनमानी, तानाशाही व जन प्रतिनिधि के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री, विभागीय प्रधान सचिव, जिलाधिकारी  सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों से पत्राचार कर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. प्रेषित पत्र में श्रीमती सिन्हा ने कहा है कि महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाडी केंद्रों की जांच के क्रम में संबंधित सेविकाओं को चयन मुक्त कराने का भय दिखाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है. इसी तरह महिला पर्यवेक्षिका द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए कहा जाता है कि आंगनबाडी केंद्रों पर लाभुक योजनाओं की निगरानी का अधिकार पंचायत प्रतिनिधि को नहीं है जो पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान है. मुखिया ने पत्र में कहा है कि महिला पर्यवेक्षिका की जा रही अवैध वसूली व मनमानी के कारण सरकार प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ कुपोषित बच्चों व महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में महिला पर्यवेक्षिका के कारनामों की जांच आवश्यक है. इधर  महिला पर्यवेक्षिका का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा काॅल रिसिव करना मुनासिब नही समझा गया जिसकारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.(भोजपुर: मुखिया ने महिला)