शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर में एसपी का रात्रि निरीक्षण, मुफस्सिल थाना और कंट्रोल रूम की व्यवस्था जांची

भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने मुफस्सिल थाना और जिला पुलिस कंट्रोल रूम का रात्रि निरीक्षण किया। गश्ती, पुलिसिंग व्यवस्था और डायल-112 समेत आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
27 सितंबर 2026, 11:53 PM IST (27 सितंबर 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 06:18 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/आरा (भोजपुर): भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शनिवार की रात मुफस्सिल थाना और जिला पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था, गश्ती, अभिलेखों के रख-रखाव और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।

थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुफस्सिल थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने सिरिस्ता, सीसीटीएनएस, हाजत, बैरक, मालखाना और गश्ती वाहनों का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना की स्थिति और गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली की भी जांच की।

एसपी ने लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं विधि-सम्मत तरीके से निपटारा करने पर जोर दिया।

कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश

इसके बाद एसपी ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों पर पुलिस की प्रतिक्रिया तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय की समीक्षा की।

एसपी ने डायल-112 समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय और प्रभावी रखने के साथ सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संबंधित टीमों तक समय पर जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।