शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक

भोजपुर में एडीजी अमृत राज ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और रात्रि गश्ती प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 07:59 PM IST (25 सितंबर 2026) अपडेट: 3 अक्टूबर 2026, 10:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/आरा (भोजपुर): अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोजपुर के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमृत राज ने की। बैठक में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित समेत जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस अंचल निरीक्षक शामिल हुए।

बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एडीजी ने आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News Image


लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

अपर पुलिस महानिदेशक ने जिले में लंबित कांडों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा जांच प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।

रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश

एडीजी ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस अंचल निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा।

बैठक में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन करते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया गया।