शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

हथियार के साथ पकड़ा आरोपी सिपाही को लेकर चांदन नदी में कूदा, लापता

भागलपुर के जगदीशपुर में हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी सिपाही को लेकर चांदन नदी में कूदा। सिपाही ने तैरकर जान बचाई, आरोपी की तलाश जारी।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
26 सितंबर 2026, 04:04 PM IST (26 सितंबर 2026) अपडेट: 3 अक्टूबर 2026, 09:55 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/जगदीशपुर, भागलपुर: भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर घाट के पास शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हथियार के साथ पकड़ा गया एक आरोपी पुलिसकर्मी को अपने साथ लेकर चांदन नदी के तेज बहाव में कूद गया। सिपाही किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि आरोपी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, मोहदीपुर गांव निवासी संतोष यादव के हथियार लेकर चांदन नदी के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के छारन के समीप से उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी मास्कट और कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

News Image


पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान उसने अचानक उसे पकड़ रहे सिपाही को अपने साथ खींच लिया। दोनों नदी के तेज बहाव में जा गिरे। सिपाही ने किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपी बहाव में चला गया और इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

नदी में तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी तेज धारा के बीच नदी पार कर दूसरी ओर निकल गया होगा और वहां से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय स्तर पर उसके नदी में बह जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही घटना के पूरे क्रम की भी जांच की जा रही है।