शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
राज्य शिक्षा बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय के कायाकल्प, सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 09:32 PM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 01:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जगदीशपुर (भोजपुर)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन, संघर्ष, शौर्य और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके जीवन और कृतित्व पर आधारित लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई।

आकर्षक बनाया जाएगा संग्रहालय

संग्रहालय के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संग्रहालय का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण बेहतर एवं आकर्षक तरीके से किया जाए, ताकि नई पीढ़ी बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को करीब से जान सके।

उन्होंने कहा कि यह स्थल केवल पर्यटकों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन पर अध्ययन करने वाले शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र है। मुख्यमंत्री ने शोधार्थियों के रहने-सहने समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक साक्ष्यों को मूल स्वरूप में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में स्थित तालाब का बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संग्रहालय परिसर में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अधिकारियों ने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जिला अस्पताल से अब पहले की तुलना में कम मरीजों को बाहर रेफर किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल में ऑपरेशन की संख्या करीब तीन गुना बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। मौके पर कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, वरीय अधिकारी, जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे