रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

औरंगाबाद के युवक की कोलकाता में चाकू से गोदकर हुई हत्या, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

  औरंगाबाद: जिले के अंबा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरा गांव के 35 वर्षीय युवक मितेन्द्र पासवान की कोलकाता के तोशिबा पंचमों मुहल्ले में शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मितेंद्र वहीं के एक चप्पल कंपनी में काम करता था। प्राप्त ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 10:45 PM IST (30 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले के अंबा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरा गांव के 35 वर्षीय युवक मितेन्द्र पासवान की कोलकाता के तोशिबा पंचमों मुहल्ले में शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मितेंद्र वहीं के एक चप्पल कंपनी में काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मितेंद्र शनिवार की शाम कंपनी से काम कर लौटा और घर में आराम कर रहा था। तभी कंपनी के ही कुछ युवक जो उसके साथ काम करते थे आए और उसे अपने साथ घूमने के बहाने घर से ले गए। मगर दो घंटे के बाद उसकी हत्या कर शव को घर के बाहर छोड़ फरार हो गए। वहीं, घर से बाहर निकलकर जब परिजनों ने मितेंद्र का शव देखा तो परिजन अपने ऊपर विपत्ति का पहाड़ देखकर चीखने – पुकारने लगे। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की इस घटना के बाद वे आस- पास के स्थानीय लोगों की मदद से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने नजदीकी थाने में गए। मगर थाने में उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। जिसपर परिजनों ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया है। इधर कोलकाता पुलिस द्वारा हत्या के मामले में संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण परिजन शव को अपने साथ लेकर अपने पैतृक गांव पहुंचे और अंबा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सोमवार की सुबह अंबा थाना की पुलिस द्वारा मितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। साथ हीं पुलिस उक्त मामले में आगे की कारवाई में कर रही है।

परिजनों ने कोलकाता पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने एवं हत्यारों को बचाने का लगाया आरोप