शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

औरंगाबाद : इंटर स्तरीय मदरसा कारा स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

औरंगाबाद  :  इंटर स्तरीय मदरसा कारा कादरिया औरंगाबाद में बिहार सरकार द्वारा आयोजित तालिमी नौबालेगान कार्यक्रम के तहत बच्चों बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल नेसार अहमद खान ने बताया कि इस खेल प्रतियोग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अगस्त 2022, 07:38 PM IST (24 अगस्त 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 12:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद  :  इंटर स्तरीय मदरसा कारा कादरिया औरंगाबाद में बिहार सरकार द्वारा आयोजित तालिमी नौबालेगान कार्यक्रम के तहत बच्चों बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल नेसार अहमद खान ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्रिकेट दौड़ रस्सी कूद और लॉन्ग जम्प खेल का आयोजन किया गया। वहीं क्रिकेट मैच में आयान कि टीम ने जीत दर्ज किया। जबकि मैन ऑफ़ द मैच अम्माद अली को चुना गया और मैन ऑफ द सीरीज कप्तान अयान को चुना गया। वहीं रस्सी कूद में प्रथम स्थान नदीम जबकि दूसरे स्थान पर जैनब और तीसरे स्थान पर आफिया परवीन रहीं। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायमा जबकि दूसरे स्थान पर अरीबा और तीसरे स्थान पर शहजाद ने अपना जगह पक्का किया। इस दौरान प्रिंसिपल और कोऑर्डिनेटर ने मैच में विजेता होने वाले बच्चों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बक्सर : टीके की तीनों डोज से होगी कोरोना से सुरक्षा, प्रीकॉशन डोज लेने में न करें आनाकानी

गौरतलब हो कि पहली बार इंटर स्तरीय मदरसा कादरिया कारा के कैंपस में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ताकि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक शारीरिक विकास भी कराया जा सके। इस दौरान तालीमी नौबालेगान कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर राशिद सोहेल खान और ट्रेनर सोहेल अंसारी मौजूद रहें। जबकि मदरसा के शिक्षकों में वरीय शिक्षक इश्तियाक अहमद होदई रईस अहमद मनव्वर हुसैन इम्तियाज उल हक के अलावा अहमद हुसैन दानिश इकबाल सद्दाम हुसैन सोफिया कलीम और शफीक अहमद मौजूद रहें।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें