शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मीणा का आश्वासन, चकिया में बनेगा वृद्धा आश्रम, निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों को मिलेगी काफी सहूलियत

चंदौली : चंदौली जिला के चकिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों पर क्षेत्र के विशिष्ट जनों द्वारा सोमवार को तहसील कार्यालय में अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया  था। वहीं विशिष्ट ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2022, 05:26 PM IST (1 जून 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 01:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली : चंदौली जिला के चकिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों पर क्षेत्र के विशिष्ट जनों द्वारा सोमवार को तहसील कार्यालय में अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया  था। वहीं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में आदर्श नगर पंचायत चकिया में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धा आश्रम के निर्माण हेतु चर्चा की गई। बताते चलें कि राष्ट्र से सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह, समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला, पत्रकार केपी श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट जनों की उपस्थिति में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर पंचायत चकिया में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धा आश्रम बनाने की बात रखी तथा वार्ड नंबर 6 में नगर पंचायत की भूमि में निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों के लिए वृद्धा आश्रम बनाने का सुझाव उपस्थित जनों से लिया। (निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों)

साथ ही वृद्धा आश्रम के लिए विशिष्ट एवं सम्मानित जनों तथा नगर पंचायत के लोगों के सम्मिलित प्रयास से उसे पूरा किए जाने की बात कही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मीणा साहब ने बताया कि वृद्धा आश्रम के निर्माण हेतु एक सप्ताह में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निराश्रित एवं असहाय वृद्धों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।मीणा साहब की एक के बाद एक जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों कि क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है तथा जनता में उन्हें खूब ख्याति मिल रही। जिससे लोग उनके मुरीद होते जा रहे हैं।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.