शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पीरो में नूपुर शर्मा के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

पीरो। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले के लेकर पीरो में शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर उक्त मामले में अपना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 12:48 PM IST (11 जून 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले के लेकर पीरो में शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर उक्त मामले में अपना विरोध जताया। इस दौरान सैकडों की संख्या में लोग तख्ती व बैनर के साथ सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोग  मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा के प्रवक्ता नूपूर शर्मा को फांसी दो…….. मोहम्मद साहब का अपमान नहीं सहेगा मुसलमान आदि नारे लगा रहे थे । लोगों का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए स्थानीय शहीद स्टेडियम पहुंचा जहां मुस्लिम समुदाय के कई प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि देश का कानून किसी को दूसरे धर्म का अपमान करने का इजाजत नहीं देता है। (नूपुर शर्मा के खिलाफ नूपुर शर्मा के खिलाफ)

भाजपा नेत्री ने मोहम्मद साहब के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर न केवल मुसलामानों की आस्था पर प्रहार किया है बल्कि देश के संविधान व कानून पर चोट की है। उनका यह अपराध अक्षम्य है। दूसरे धर्म को अपमानित करने वाली नूपूर शर्मा को फांसी दी जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि जबतक नूपूर शर्मा के खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होगी तबतक दैश का मुसलमान चुप नहीं बैठने वाले हैं ।यहां आयोजित के दौरान स्थानीय प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.