शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, कई इलाकों में इंटरनेट सस्पेंड

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की करीब 60 गाड़ियां अमृतपाल के पीछे लगाई गई थीं। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसकी गिर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मार्च 2023, 05:50 PM IST (18 मार्च 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 05:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की करीब 60 गाड़ियां अमृतपाल के पीछे लगाई गई थीं। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसकी गिरफ्तारी में सफलताLand For Job Scam: सवालों के घेरे में लालू परिवार,’लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेजस्वी यादव बने गवाह, जानिए किसके खिलाफ देंगे गवाही? मिली। इससे पहले पुलिस अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार कर मैहतपुर के थाने में ले आई, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया।

Virat Kohli: बीच मैच में विराट कोहली को आया हार्दिक पांड्या पर गुस्सा, जानिए क्या गलती कर बैठे कप्तान?

एक रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने 2 गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया था, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा था। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Amritpal Singh Arrest: कई इलाकों में बंद इंटरनेट

वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पंजाब भर में मोबाइल इंटरनेट के बाद एस. एम. एस. सर्विस और डोंगल सर्विस भी बंद कर दी गई है। रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी हैं। राज्य के हालात खराब ना हों, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया।

बिहार: दारोगा की वर्दी में प्रेमी पर रौब जमाती थी महिला, बॉयफ्रेंड ने की पुलिस से शिकायत, फिर..

बता दें, पैरामिलिट्री फोर्स ने घेरा अमृतपाल का गांव अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। पुलिस फोर्स ने गांव को घेरा डला लिया है। वहीं, इंटरनेट सर्विस सस्पेंड होने के बाद पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर लोगो से विनती की, ‘शांति और भाईचारा बनाए रखिए। घबराने की जरूरत नहीं है। फेक न्यूज और हेट स्पीच मत फैलाइए। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है।’