शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

पटना: अमृता खानविलकर नजर आयेंगी कलर्स के झलक दिखला जा में

पटना| सेलीब्रिटीज के लिए एक बार फिर अपने डांस के हुनर को दिखाने का समय आ गया है क्योंकि कलर्स अपने फ्लैगशिप डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के साथ लौट आया है। इस फ्रैंचाइजी के पिछले सीजन को भारी सफलता मिली थी और यह टेलीविजन पर 5 साल के लंबे अं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जुलाई 2022, 05:18 PM IST (30 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 10:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| सेलीब्रिटीज के लिए एक बार फिर अपने डांस के हुनर को दिखाने का समय आ गया है क्योंकि कलर्स अपने फ्लैगशिप डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के साथ लौट आया है। इस फ्रैंचाइजी के पिछले सीजन को भारी सफलता मिली थी और यह टेलीविजन पर 5 साल के लंबे अंतराल के बाद धमाकेदार वापसी करेगा। फॉर्मेट के मुताबिक इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले नामचीन हस्तियाँ कोरियोग्राफर पार्टनर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाएंगे।(पटना: अमृता खानविलकर नजर)

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बताया मैं भारत के सबसे पसंदीदा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 10वें सीजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूँ क्योंकि मैं हमेशा से इसमें आना चाहती थी मुझे डांसिंग पसंद है सच तो यह है कि मैं डांस को जीती हूँ और मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री और आइकॉन माधुरी दीक्षित के सामने परफॉर्म करने का अनुभव बहुत अलग रहने वाला है मैं बचाटा जैसे नये डांस फॉर्म्स सीखने और जजेज को इम्प्रेस करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ|(पटना: अमृता खानविलकर नजर)

Read Also: रोहतास: मोहर्रम में शांति भंग करने वालो पर प्रशासन की होगी पैनी नजर, शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी व एसपी ने दिए कई दिशा निर्देश

फिल्म निर्माता करण जौहर और अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने इस शो के जजेज के तौर पर वापसी करेंगी। उनका साथ देंगी इंटरनेशनल आर्टिस्ट नोरा फतेही जो हाल ही में डांस दीवाने जूनियर्स की जज बनी थीं जजेज के एक बेहतरीन पैनल और कंटेस्टेन्ट्स के सितारों से भरे लाइन-अप के साथ यह 10वां सीजन 10 गुना ज्यादा बड़ा, ज्यादा ग्लैमरस और मनोरंजक होगा।

बेहद प्रतिभाशाली अमृता खानविलकर ने भारत के सबसे चहेते सेलीब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के आगामी सीजन में भाग लेने की पुष्टि की है। ‘झलक दिखला जा’ का प्रसारण जल्दी ही कलर्स पर होगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.