शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच, बिहार के लिए यह एक डराने वाली खबर है।

बिहार : कोरोना एक बार फिर अपना पांव पसार रहा है जिससे लोगो में फिर से इसका डर दिखने लगा है. लोग फिर से मास्क लगाना शुरू कर दिए है. लेकिन उनको लॉकडाउन लगने का डर सता रहा है. बिहार में कोरोना टीके के बेहद कम डोज बचे हैं। कोरोना के बढते खतरे क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 दिसंबर 2022, 11:02 AM IST (23 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार : कोरोना एक बार फिर अपना पांव पसार रहा है जिससे लोगो में फिर से इसका डर दिखने लगा है. लोग फिर से मास्क लगाना शुरू कर दिए है. लेकिन उनको लॉकडाउन लगने का डर सता रहा है. बिहार में कोरोना टीके के बेहद कम डोज बचे हैं। कोरोना के बढते खतरे के बीच बिहार के लोगों के लिए यह एक बुरी खबर है। परेशानी यह है कि यहां अब तक मात्र डेढ़ करोड़ लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लिया है। वही 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोड़ 40 लाख  99 हजार  452 हैं, जिसमें बिहार के महिलाओं की जनसंख्या 4 करोड़ 98 लाख 21 हजार 295 है, जबकि पुरुषों की जनसंख्या 5 करोड़ 42 लाख 78 हजार 157 है. और अभी 2022 चल रहा है तो लाजमी है की  जनसंख्या और भी ज्यदा हुआ है वैसे में सिर्फ डेढ़ करोड़ लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लिया है।जिससे बिहार की जनता डरी हुई है.

चोरी के आरोप में तीन दिनों तक बंधक बनाकर की कर्मी की पिटाई,थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

बिहार में कोविशील्ड की मात्र 2400 और को- वैक्सीन की 2 लाख 76 हजार 220 डोज ही बची है। कुछ स्थानों पर को-वैक्सीन के टीके दिए जा रहे हैं। लेकिन इसे लेने वाले नहीं मिल रहे हैं। पटना जिले में कोविशील्ड की मात्र 150 डोज और को-वैक्सीन की 6700 डोज बची है।टीका के बारे में राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा नरेंद्र सिन्हा से जब जानकारी मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि अभी टीका बचा है। लेकिन कितना बचा है,यह बताने से उन्होंने इंकार किया।(कोरोना के बढ़ते खतरे कोरोना के बढ़ते खतरे)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें