शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बच्चे को जन्म देकर बिहार बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, जज्बे की हो रही तारीफ

बिहार से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला परीक्षा दे रही थी, तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन रूपमनी कुमारी(22) को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। यह पूरा मामला बिहार के बांका जिले

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 03:25 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला परीक्षा दे रही थी, तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन रूपमनी कुमारी(22) को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। यह पूरा मामला बिहार के बांका जिले का है।

एक रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला के पेट में दर्द हो रहा था, उसका नाम रूपमनी है। वह इस साल मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी, लेकिन वह प्रेग्नेंट थी। जिस वजह से जैसे ही वह एग्जाम हॉल में पहुंची उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद रुकमणी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वह किसी भी स्थिति में मैट्रिक की परीक्षा नहीं छोड़ना चाहती थी।

इसी के बाद अपनी इच्छा बताने के बाद परिजन एंबुलेंस से लेकर उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। महिला के जज्बे को देखकर लोग हैरान रह गए। मामला बांका के कटोरिया का है। रूपमनी कुमारी का परीक्षा केंद्र एमएमके जी हाई स्कूल चांदन में है। फिलहाल वह अपने मायके में रहकर परीक्षा दे रही थी। 2021 के नवंबर में उसकी शादी हुई थी। डॉक्टर और परिजनों ने परीक्षा देने से मना भी किया। लेकिन, वह किसी की नहीं सुनी। परीक्षा देने पर अड़ी रही।