शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोले—‘अब खत्म हुआ खेल, जनता देगी जवाब’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद Abhishek Banerjee ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर तीखा हमला बोला है। मथुरापुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मार्च 2026, 08:59 AM IST (9 मार्च 2026) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 04:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद Abhishek Banerjee ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर तीखा हमला बोला है। मथुरापुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में अब “खेला” नहीं होगा, बल्कि “खेल खत्म” हो चुका है।

अभिषेक बनर्जी ने यह रैली उसी स्थान पर की, जहां हाल ही में अमित शाह ने भी सभा की थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जबकि शाह की सभा में कई कुर्सियां खाली रह गई थीं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जनता के उत्साह और समर्थन का अंतर साफ दिखाई दे रहा है।

Image

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

तृणमूल नेता ने भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा में लोगों की मौजूदगी इतनी कम है कि चाय की दुकानों या सड़क किनारे किसी काम को देखने वाले लोगों की भीड़ उससे ज्यादा हो सकती है। अभिषेक के मुताबिक, भाजपा की यह यात्रा जनता का समर्थन जुटाने से पहले ही कमजोर पड़ती दिख रही है।

अपने भाषण के दौरान अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्रपति के सम्मान से जुड़े एक मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि एक तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रधानमंत्री बैठे हुए हैं और राष्ट्रपति खड़ी दिखाई दे रही हैं। अभिषेक ने कहा कि यह तस्वीर सरकारी एजेंसी की ओर से साझा की गई है और इसी के आधार पर उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राष्ट्रपति का सम्मान कौन कर रहा है और कौन नहीं।

बंगाल में चुनाव से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति और अधिक गरमाने वाली है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN