शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

शिवसागर प्रखंड अंतर्गत सोनडिहरा में शहीद विरेंद्र कुमार पासवान दरोगा की स्मृति में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

शिवसागर प्रखंड अंतर्गत सोनडिहरा में शहीद विरेंद्र कुमार पासवान दरोगा की स्मृति में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम बिहार इलेवन के बीच खेला गया। यह मुकाबला 90 मिनट का खेला गया । पह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 02:42 PM IST (1 फरवरी 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 08:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शिवसागर प्रखंड अंतर्गत सोनडिहरा में शहीद विरेंद्र कुमार पासवान दरोगा की स्मृति में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम बिहार इलेवन के बीच खेला गया। यह मुकाबला 90 मिनट का खेला गया । पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 के स्कोर पर रही। लेकिन दूसरे हाफ में बिहार इलेवन की टीम उत्तर प्रदेश की टीम पर हावी रही और दूसरे हाफ के 10वें मिनट में बिहार इलेवन की टीम एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के आखिरी क्षण में बिहार इलेवन की टीम ने दूसरा गोल कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। इस तरह से बिहार इलेवन की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से पराजित कर एकदिवसीय टूर्नामेंट अपने नाम किया । एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले नरेंद्र पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।इस मैच के मुख्य अतिथि सीमा कुशवाहा पूर्व जिला पार्षद, चंद्रशेखर पासवान चेनारी विधानसभा विधायक प्रत्याशी, बबलू शाह शिवसागर उत्तरी जिला पार्षद प्रतिनिधि, जयप्रकाश चौरसिया मुखिया ग्राम पंचायत पड़री, राजीव रंजन सिंह टोटल सिंह समाजसेवी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, छोटे लाल पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रा)संसदीय बोर्ड उपाध्यक्ष, अजीत कुमार सिंह सरपंच ग्राम पंचायत डुमरी, संजय चौरसिया सरपंच ग्राम पंचायत पड़री, रितेश रंजन ,विश्वजीत कुमार ,नीलकमल कुमार ,गुंजन कुमार ,श्री भगवान कुमार ,शुक्ला जी, टाइगर, क्षेत्र से आए सभी फुटबॉल प्रेमी हजारों हजार की संख्या में उपस्थित रहे।