शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

तीन बच्चों के पिता ने पांच बच्चों की मां से की शादी, बीच सड़क पर दोनों पत्नियों के बीच जबरदस्त झगड़ा!

बिहार के सहरसा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां तीन बच्चों के पिता राजेश कामत ने पांच बच्चों की मां रेखा देवी से दूसरी शादी रचा ली। यह घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के डिगा चौक की है, जहां इस विवाह के बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2025, 02:07 PM IST (24 मार्च 2025) अपडेट: 30 सितंबर 2026, 09:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के सहरसा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां तीन बच्चों के पिता राजेश कामत ने पांच बच्चों की मां रेखा देवी से दूसरी शादी रचा ली। यह घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के डिगा चौक की है, जहां इस विवाह के बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

राजेश कामत की पहली पत्नी मीना देवी को जब इस दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने बच्चों के साथ पति का सामना किया। राजेश अपनी नई पत्नी रेखा देवी के साथ घर लौटे थे, तभी मीना देवी ने उन्हें रोक लिया और बीच सड़क पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई और लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे।

यह मामला अब स्थानीय पुलिस के पास पहुंच चुका है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, जहां लोग इस अनोखी प्रेम कहानी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।​