शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

94 वर्षीय समाजसेवी महिला गिरजा देवी का निधन , लोगों ने जताया शोक

महुआ ( वैशाली ) : महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर खास गांव में वार्ड संख्या 10 की निवासी समाजसेवी महिला गिरजा देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। बताते चलें कि उनके निधन पर परिवार के समस्त लोगों ने शोकाकुल अवस्था में अपनी भावना व्यक्त की। इस द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 नवंबर 2022, 04:16 PM IST (28 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
महुआ ( वैशाली ) : महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर खास गांव में वार्ड संख्या 10 की निवासी समाजसेवी महिला गिरजा देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। बताते चलें कि उनके निधन पर परिवार के समस्त लोगों ने शोकाकुल अवस्था में अपनी भावना व्यक्त की। इस दौरान गिरजा देवी के भतीजा सुनील कुमार साह ने बताया कि बड़ी मां हमारे पूरे परिवार की अभिवावक थीं। निसंदेह उनका जाना परिवार के हम सभी लोगों को कचोट रहा है।(समाजसेवी महिला गिरजा देवी)
वहीं दूसरी तरफ उनके मृत्यु की सूचना इलाके में फैलते ही उनके आवास पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 94 वर्ष की अवस्था में सोमवार की सुबह गिरजा देवी ने अपने जीवन की अंतिम सांसे ली। वही लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गिरजा देवी अस्वस्थ चल रही थी। जिसकी वजह से उनका प्रणांत हो गया। उनके निधन पर पुत्र बालेश्वर साह सहित परिवार के समस्त लोगों में सुनील कुमार साह,रोहित कुमार, मनीष कुमार साह, अमरेश कुमार,राहुल कुमार साह एवं राकेश कुमार साह ने अपनी गहरी संवेदना जताई है।

पूर्व प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी का मनाया छठवीं पुण्यतिथि 

तो वही दूसरी ओर समसपुरा पंचायत के मुखिया सहिंद्र सहनी , पूर्व मुखिया रामनरेश साह , पंचायत समिति मनोज पासवान , पैक्स अध्यक्ष अजब लाल राय एवं पत्रकारों में सुनील कुमार , सुधीर कुमार , विपिन कुमार , नवनीत कुमार , राजेश कुमार , अभिषेक कुमार , मुरारी कुमार चौधरी ,  सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें