शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 2023 से 2025

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मार्च 2025, 06:55 PM IST (20 मार्च 2025) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 04:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि 2023 से 2025 के बीच दुबे ने लगभग 100 मरीजों के इलाज के पैसों का गबन किया। जांच में पाया गया कि 82 मरीजों के दावे आयुष्मान भारत पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किए गए थे। जब मरीजों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भुगतान किया था, लेकिन रिकॉर्ड में इसका कोई उल्लेख नहीं था।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दुबे ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पैसों को अपने खाते में ट्रांसफर किया। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले भी अनियमितताओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। सरकार और प्रशासन इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं।