शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

औरंगाबाद : चौबीस घंटे बीतने के बाद भी किसान का नही मिला शव,  खेत में लगी फसल को देखकर लौटने के क्रम में नदी में डूबा किसान   

औरंगाबाद : गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी राजन गुप्ता की मौत पुनपुन नदी में डूबने के कारण हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी खेत में लगी फसल देखकर वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गोह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अक्टूबर 2022, 01:16 PM IST (11 अक्टूबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी राजन गुप्ता की मौत पुनपुन नदी में डूबने के कारण हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी खेत में लगी फसल देखकर वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गोह अंचलाधिकारी मुकेश कुमार एवं गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किसान के शव को नदी से बाहर निकालने में जुट गये। परंतु चौबीस घण्टे बीतने के बावजूद  अब तक उन्हें सफलता नही मिली है। बताया जाता है कि शेखपुरा गांव निवासी रामसेवक साव के 54 वर्षीय पुत्र राजन गुप्ता रविवार की शाम गांव से पश्चिम पुनपुन नदी पार कर अपने खेत में लगी फसल देखने गए थे।(खेत में लगी फसल)
वापस लौटने के क्रम में  नदी पार होने के दौरान पुनपुन नदी की तेज धार में बह गए। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया परंतु नदी में पानी के तेज बहाव होने के कारण वे उन्हें बचाने में असमर्थ रहे। किसान की नदी में डूब जाने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैंकड़ों ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गये। वहीं सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी मुकेश कुमार एवं गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे तथा स्थानीय गोताखोर मनीष पासवान, अम्बिका पासवान, संजय पासवान,
Read also:

बिहार में दूध हुआ महंगा, सुधा डेयरी की यहां देखें नई रेट लिस्ट

सरयू चौधरी,राजू चौधरी सहित अन्य कई लोगों की मदद से नदी में डूबे किसान के शव की तलाश शुरू की। प्रसाशन की मदद से औरंगाबाद से महाजाल भी मंगवाया गया है। बावजूद चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी किसान के शव का कुछ भी पता नही चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावे देवहरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार, उप मुखिया  मुन्ना साव, पैक्स अध्यक्ष संजय प्रसाद भी शव तलाशने में लगातार प्रयासरत हैं। इस संबंध में  स्थल पर मौजूद अंचलाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया की घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद से उनके एवं गोह थानाध्यक्ष के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों  की मदद से शव की तलाश की जा रही है। चौबीस घंटे बीत चुके हैं। इस मामले में एसडीआरएफ से बात की गयी है। उम्मीद है एसडीआरएफ की टीम मंगलवार की सुबह आठ बजे तक घटनास्थल पर पहुंचेगी। तब तक स्थानीय गोताखोरों की मदत से शव की तालाश जारी रहेगी।

(खेत में लगी फसल)