शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर में 11 प्रखंडों से 2179 मतदाता एमएलसी प्रत्याशियों का करेंगें भाग्य का फैसला

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला में आज हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव का जिले में 11 प्रखंडों से 2179 मतदाता एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसल करेंगे,जबकि भभुआ प्रखंड के भाग संख्या 9 पर बनाए गए मतदान केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2022, 02:55 PM IST (4 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:33 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला में आज हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव का जिले में 11 प्रखंडों से 2179 मतदाता एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसल करेंगे,जबकि भभुआ प्रखंड के भाग संख्या 9 पर बनाए गए मतदान केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है,आपको बता दें कि भभुआ प्रखंड भाग संख्या 9 प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष मतदान करने वाले मतदाताओं का आईडी व पहचान पत्र जांच कर अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है| (कैमूर में 11 प्रखंडों)

कैमूर में 11 प्रखंडों
कैमूर में 11 प्रखंडों

इसके साथ ही जिले में बनाए गए हर मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर का भी व्यवस्था किया गया है जहां जाने से पहले सभी मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ पर सैनिटाइजर लगाने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है,वही पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट सह भभुआ सीओ तारा प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताए कि भभुआ प्रखंड भाग संख्या 9 पर विधान परिषद का चुनाव शांति पूर्वक हो रहा है जहां पुलिस बल के कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है

Read Also: श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जलयात्रा के लिए पांडेपुर में शामिल होंगे बीस हजार श्रद्धालु भक्त

इसके साथ ही आने वाले मतदाता का मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8:00 बजे से 4:00 बजे तक होना है,जहां अभी तक लगभग 11:00 बजे तक 100 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर चुके हैं,जहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है,वही मतदान केंद्र पर मत का प्रयोग कर बाहर आए मतदाता सह जाप के जिलाध्यक्ष शास्त्री सिंह यादव ने बताया कि

एमएलसी चुनाव में जनता के विकास के लिए अच्छे प्रत्याशियों का चुनाव किया जाता है ताकि चुनाव जीतने के बाद जनता का विकास हो सके,और क्षेत्र में जनता का समस्या को सुन कर उनके समस्या का समाधान किया जाय।