शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

साइकिल के बैलेट बटन में महिला ने डाली फेवीक्विक, मतदान में हुई परेशानी

चंदौली (पूर्वांचल जोनल डेस्क)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के तहत मतदान सम्पन्न हो गया| मतदान के दौरान कई अजीबोगरीब घटना सामने आई, चंदौली जिले के एक मतदान केंद्र पर महिला वोटर पर बैलेट में साइकिल वाले बटन पर गोंद(फेवीक्विक) डा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मार्च 2022, 10:02 AM IST (8 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 01:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली (पूर्वांचल जोनल डेस्क)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के तहत मतदान सम्पन्न हो गया| मतदान के दौरान कई अजीबोगरीब घटना सामने आई, चंदौली जिले के एक मतदान केंद्र पर महिला वोटर पर बैलेट में साइकिल वाले बटन पर गोंद(फेवीक्विक) डालने का आरोप लगाया गया तथा खबर प्रकाश में आया|
बताया जाता है कि मुगलसराय विधानसभा के दुलहीपुर में एक महिला ने साइकिल वाले बटन में फेवीक्विक डालकर मतदान को 45 मिनट के लिए रोक दिया। वहीं इसी तरह की जनकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने बड़ी साजिश करार दिया। साथ ही सुरक्षा को पुख्ता किए जाने मांग की है|

मुगलसराय विधानसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुलहीपुर में बनाए गए मतदान केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या-137 पर एक दुस्साहसिक महिला ने ईवीएम मशीन में फेवीक्विक डाल दिया। महिला द्वारा साइकिल निशान वाले बटन में फेवीक्विक डालने से मतदान की प्रक्रिया उक्त बूथ पर रुक गई। इसे लेकर सपा के वोटरों व सपोटरों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। एक तरफ जहां मतदान के लिए आए मतदाताओं को कतार में करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय मतदान को बहाल करने की प्रक्रिया में जुट गए। इस कारण करीब 45 मिनट तक मतदान की प्रक्रिया स्थगित रहने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ईवीएम में फेवीक्विक डालने की सूचना पर सवाल खड़े किए। कहा कि जब मतदान केंद्र के इंट्री प्वाइंट से लगायत बूथ कक्ष जाने तक इतनी कड़ी सुरक्षा है तो आखिर कैसे फेवीक्विक लेकर बैलेट यूनिट तक पहुंच गयी।मुगलसराय विधानसभा में समाजवादी पार्टी के वोट को रोकने के लिए बड़ी साजिश का आरोप लगाया।