शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल : 19-20 नवंबर को बाधित रहेगी बैंकिंग व्यवस्था

बिहार में आने वाले शनिवार यानी 19 नवंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। जिस वजह से शनिवार को बिहार के सारे सरकारी बैंकों का काम-काज ठप रहेगा। इसके बाद 20 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेगा। यानी इस सप्ताह में लगातार दो दिनों त

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 नवंबर 2022, 09:22 AM IST (16 नवंबर 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 01:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में आने वाले शनिवार यानी 19 नवंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। जिस वजह से शनिवार को बिहार के सारे सरकारी बैंकों का काम-काज ठप रहेगा। इसके बाद 20 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेगा। यानी इस सप्ताह में लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जिन्हें भी बैंको के काम है वो शनिवार से पहले ही उसे निपटा लें। कर्मचारियों के हड़ताल का सीधा प्रभाव बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा। बैंक हड़ताल के चलते इस दौरान मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग से लेकर एटीएम सेवा भी प्रभावित होने के आसार हैं। ट्रेड यूनियनों और नौकरी की सुरक्षा पर बढ़ते हमलों, बैंकों के निजीकरण आदि के विरोध में बैंक कर्मियों ने इस हड़ताल का फैसला लिया गया है। इसके अलावा यूनियन बैंक मैनेजमेंट और बैंक यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते की पवित्रता के अनुसार फैसला लेने की मांग भी हड़ताल की वजहों में शामिल है।

इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन की तरफ से किया गया है। एसोसिएशन ने कई मांगो को लेकर हड़ताल करने का फैसला लिया है। खास तौर से ट्रेड यूनियनों और नौकरी की सुरक्षा पर बढ़ते हमलों, बैंकों के निजीकरण आदि कई मुद्दों को लेकर ये हड़ताल किया जाना है। दावा किया जा रहा है कि बिहार भर में कम से कम 7,111 निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाएं दो दिनों तक बंद रहेंगी। इस दौरान लगभग 50,000 बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। बताया गया है कि 5,500 एटीएम भी बंद रहेंगे क्योंकि कोई भी बैंक एटीएम में कैश नहीं डालेगा। बिहार के बैंक कर्मचारी संगठनों ने इन मांगों का समर्थन किया है और 19 नवंबर को हड़ताल पे जाने के फैसले का पक्ष लिया है। बता दें कि हड़ताल के माध्यम से यूनियन बैंक मैनेजमेंट और बैंक यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते की पवित्रता के अनुसार फैसला लेने की मांग भी की गई है। माना जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से करोड़ों के लेनदेन प्रभावित होंगे। बैंक ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, मगर हड़ताल की वजह से इस महीने तीसरे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। शादी-ब्याह के सीजन में लोगों को बैंक खाते से बड़ा अमाउंट निकालने में दिक्कत आ सकती है। लगातार दो दिन बैंक बंद रहने से नकद लेनदेन, रसीद भुगतान, चेक निकासी, प्रेषण, ऋण और यहां तक कि ऑनलाइन लेनदेन सहित सभी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। दावा तो यह भी किया गया है कि बैंकों की आईटी टीम भी विरोध में शामिल होगी, इसके कारण लोग ऑनलाइन नकद लेनदेन नहीं कर पाएंगे। सर्वर कम होने के कारण बैंकों और मोबाइल एप्लिकेशन के ऑनलाइन पेज नहीं खुलेंगे। एटीएम कियोस्क भी बंद रहेंगे और मशीनों में कैश लोड नहीं होगा जिससे एटीएम सेवा पर भी असर पड़ सकता है।