शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सासाराम : नवचयनित 102 राजस्व कर्मचारियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण लगातार दो सप्ताह तक चलेगा प्रशिक्षण

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता चंद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 सितंबर 2022, 10:47 AM IST (3 सितंबर 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:50 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम  राजेंद्र दास, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा  रामरंजन सिंह तथा अन्य पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रभारी अनु कुमारी तथा विकास शाखा प्रभारी रश्मि सिंह भी सम्मिलित थे। बता दें कि विगत दिनों जिला पदाधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गई थी।( राजस्व कर्मचारियों का शुरू)
Read also :   पटना : आंगनवाड़ी केंद्रों में नामित शत        प्रतिशत लाभार्थियों को मिले सभी योजना का लाभ
सभी राजस्व कर्मचारियों को दो सप्ताह का  प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता दरबार हॉल में चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी नियमों की जानकारी साथ ही साथ सेवा संहिता तथा सरकारी सेवक आचरण नियमावली से संबंधित बातों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी नव चयनित  सभी राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों तथा प्राप्त विवादो को ससमय निपटारा किए जाने संबंधी बातों की जानकारी दी गई । साथ ही सभी राजस्व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, कर्तव्य परायणता तथा सेवा संहिता के नियमों के अंतर्गत काम करने के लिए बताया गया। उसके बाद अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।( राजस्व कर्मचारियों का शुरू)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।