शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

प्रशिक्षु पुलिस जवान लापता सदमा में परिवार 

बेगूसराय/संवाददाता:-बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र का एक जीआरपी प्रशिक्षु जवान विगत 18 दिनों से लापता है। पारिवारिक स्तर पर काफी खोजबीन के बाद भी आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सदमे में हैं। वि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 10:14 PM IST (1 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय/संवाददाता:-बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र का एक जीआरपी प्रशिक्षु जवान विगत 18 दिनों से लापता है। पारिवारिक स्तर पर काफी खोजबीन के बाद भी आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सदमे में हैं। विधवा मां पुकारी देवी , बहन मोती, स्मृति ,छोटी व मिंटू का रो रोकर हाल बेहाल है। रेलवे पुलिस बल का प्रशिक्षु जवान जगदर पंचायत अंतर्गत मुरदापुर गांव निवासी स्व. राम बदन यादव का पुत्र रवि कुमार है। पुलिस ट्रेनिंग कैंप भीम नगर सुपौल में विगत 15 दिसंबर से वह बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। 

बहन से अंतिम बार फोन पर हुई थी बात

लापता जवान की मां ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह रवि बेगूसराय स्थित अपनी बहन के डेरा में आया था। जहां उससे परिवार के लोगों की मुलाकात हुई थी। उसका मोबाइल ट्रेन में खो गया था। मां से घर का मोबाइल लेकर उसी दिन वह यह कहकर डेरा गया कि प्रशिक्षण कैंप जा रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे उससे फोन पर अंतिम बातचीत हुई। रवि ने बताया सिमरिया में हैं। बहुत टेंशन में हैं। मां बहन का ख्याल रखना। इतना कहर फोन काट दिया। तब से रवि का मोबाइल स्वीच आफ है।

प्रशिक्षु जवान दो बार भगौड़ा घोषित, निलंबित

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -12 भीम नगर ,सुपौल ने डाक द्वारा पत्र भेज 8 जनवरी से रवि के भगौड़ा होने की जानकारी दिया । जब परिवार के लोगों ने प्रशिक्षण कैम्प पहुंच बताया कि रवि से बात हुई थी । वह 13 जनवरी को कैंप में ही था। इसके बाद पुलिस अधिकारी द्वारा परिवार को पत्र जारी कर बताया गया रवि 8 जनवरी को भगौड़ा होकर 9 जनवरी की रात्रि कैंप में वापस आ गया । इसके बाद 13 जनवरी को कैंप से फिर भाग गया। इसके बाद रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।

रवि के साथ प्रशिक्षण कैंप में हुआ कुछ गलत

रवि की बहन मोती कुमारी ने बताया कि रवि को ढूंढने जब परिवार के लोगों को प्रशिक्षण कैंप भेजा गया । तो पता चला कि वहां रवि के गायब होने की जानकारी नहीं थी। परिवार वालों को शक है कि रवि के साथ कैंप में कुछ गलत हुआ है। जो वहां के अधिकारी छुपा रहे हैं। इधर रवि की मां 20 जनवरी को वीरपुर थाना में अपने पुत्र के लापता होने की मामला दर्ज कराया था। करीब 2 सप्ताह बीतने को है लेकिन पुलिस रवि का अब तक कुछ भी पता नहीं लगा सकी है ।