शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

हाईवे पर ट्रैक्टर एवं ट्रेलर की भीषण हादसे में ट्रैक्टर का पार्ट कई टुकड़ों में बटा, एक जख्मी

दुर्गावती (कैमूर)|बिहार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हङियां गांव के समीप मंगलवार को एक ट्रेलर एवं ईट लदे ट्रैक्टर मे जबरदस्त टक्कर हो गई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई टुकड़ों मे बंट गया तथा ट्रेलर का अगला हिस्सा पुरी त

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मार्च 2022, 03:40 PM IST (8 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 11:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुर्गावती (कैमूर)|बिहार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हङियां गांव के समीप मंगलवार को एक ट्रेलर एवं ईट लदे ट्रैक्टर मे जबरदस्त टक्कर हो गई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई टुकड़ों मे बंट गया तथा ट्रेलर का अगला हिस्सा पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया| घटना में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया| गनीमत रही कि इस टक्कर में ट्रैक्टर चालक व ट्रेलर चालक की जान बच गई|

जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के उदपूरा गांव निवासी चालक शिवानंद यादव यूपी से ट्रैक्टर पर ईट लादकर दुर्गावती की ओर जा रहा था| जैसे ही ट्रैक्टर कुल्हङियां गांव के समीप पहुंचा, उसी समय एक ट्रेलर कटनी से सामान लोड कर गिरिडीह जा रहा था| दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई| इस हादसे में ट्रैक्टर चालक शिवानंद यादव को मामूली चोटे आई तथा ट्रेलर चालक मनोज कुमार झारखंड निवासी बाल-बाल बच गया| वहीं हजारी बाग झारखंड निवासी ट्रेलर का खलासी अजीत कुमार जख्मी हो गया|

घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई| सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस एवं एनएचआई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई| आसपास के लोगों की मदद से करीब आधे घंटे बाद घायल खलासी अजीत कुमार को केबिन से बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने घायल खलासी को रेफर कर दिया गया|