शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

गाजीपुर: मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस का देवकली पुल पर भीषण हादसे में तीन की मौत, पाँच घायल

नंदगंज। वाराणसी गाजीपुर फोर लेन हाइवे पर थाना क्षेत्र में देवकली पुल पर मंगलवार की सुबह एक एम्बुलेंस मरीज लेकर बक्सर से बीएचयू जा रही थी कि अनियंत्रित होकर देवकली पुल की रेलिंग से टकरा गई।जिसमें मरीज लवकुश (35)और एक सहयोगी महिला रमावती देवी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अगस्त 2022, 05:31 PM IST (2 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नंदगंज। वाराणसी गाजीपुर फोर लेन हाइवे पर थाना क्षेत्र में देवकली पुल पर मंगलवार की सुबह एक एम्बुलेंस मरीज लेकर बक्सर से बीएचयू जा रही थी कि अनियंत्रित होकर देवकली पुल की रेलिंग से टकरा गई।जिसमें मरीज लवकुश (35)और एक सहयोगी महिला रमावती देवी(55) की मौके पर ही मौत पर तथा एक की ट्रामासेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। एंबुलेंस में सवार अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।(गाजीपुर: मरीज लेकर जा)

Read Also: चंदौली: दुष्कर्म के आरोपी को 12 साल कठोर कारावास, 10 हजार जुर्माना, घर से बाहर गई किशोरी के साथ किया था मुंह काला

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के अगौली गांव निवासी लवकुश (35) टीबी से पीड़ित था। सोमवार को हालत बिगड़ने इसका इलाज कराने के लिए परिजन प्रयागराज ले गए थे। सुधार न होने पर वहाँ से लोग रात में ही बक्सर जाने हेतु प्रयागराज के झूंसी से राहुल यादव (22) व दीपक कनौजिया (32) की एंबुलेंस बुक किया। उस एंबुलेंस में मरीज का भाई संतलाल (60), पत्नी गायत्री देवी (32), साला राजेश (31), ससुर शिवचरण (60), सास रामपति देवी (55) सवार थे।प्रयागराज से लवकुश को इलाज के लिए बिहार के बक्सर ले जाया गया। लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। सभी लोग मरीज को लेकर बीएचयू जा रहे थे। ​​​​​​​​वाराणसी- गाजीपुर हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पुल के पास ड्राइवर को झपकी आ गई।(गाजीपुर: मरीज लेकर जा)

एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गांगी नदी पर बने पुल की रेलिंग से जाकर टकरा गई। हादसे में मरीज लवकुश और उसकी सास रामपति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंदगंज थाना के नायब दरोगा शिवपूजन विन्द ने बताया कि घायल एक व्यक्ति की वाराणसी ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है।पुलिस मौके पर पहुँचकर राहत कार्य में जुटी है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.