रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

हज करने जाने वालो मां को नाराज मत करना मां का आंचल उठे तो बेड़ा पार हो जाएगा

मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के एक ही घर से पांच हाजियों के हज कर हाजियों के लौटने के खुशी में मंगलवार को गांव में शानदार जश्न ए औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जलसे की सदारत हजरत मंजर साहब किबला ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 अगस्त 2023, 08:06 PM IST (23 अगस्त 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 07:20 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के एक ही घर से पांच हाजियों के हज कर हाजियों के लौटने के खुशी में मंगलवार को गांव में शानदार जश्न ए औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जलसे की सदारत हजरत मंजर साहब किबला ने किया। वही जलसे का संचालन गैरा निवासी इब्नूल होदा ने किया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ जलसे में जुटी रही।जलसे का आगाज कुरान की तिलावते करीमा से हुआ। उसके बाद शहर के मोहनिया के मौलाना मुस्ताक ने नातिया कलाम पढ़ने के साथ-साथ पैगम्बर मुहम्मद के चार सहाबा में से एक दूसरे खलीफा फारुख ए आजम हजरत उमर की कहानियों को बयां करते हुए बताया कि उमर ने खलीफा होने के बावजूद भी गरीबों और मजलूमों का किस तरह से वे मदद किए। आज के दौर में उनके दिए हुए पैगामो पर लोगों को चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हज करने वालों मां को नाराज करके मत जाना मां का आंचल जो उठे तो बेड़ा पार हो जाएगा।

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि 

इसके बाद सलमान कैमुरी ने नातिया कलाम पढ़कर पूरी महफिल को झकझोर दिया। उनके पढ़ने का कुछ अंदाज इस तरह था कि बहुत सहकर भी तेरा नाम लिए जाते हैं, तेरे दीवाने तुझे याद किए जाते हैं। वसीम खुरमबादी ने पढ़ा की खुसनसिबो के जो सरदार नजर आते हैं, ख्वाब में जिनको भी सरकार नजर आते हैं। वो तो दुनिया की दवाओं से भला क्या होगा, इश्क के अहमद में जो बीमार नजर आते हैं। शकील रहबत चैनपुरी ने पढ़ा की मदीने जाओ मदीना से जाके आ जाओ, नसीब अपना जगाओ जगा के आ जाओ। जलसे को संबोधित करते हुए हजरत मंजर साहब ने कहा कि जमींदार अरबपति खरबपति रहो सब बेकार है जब तक नबी की बारगाह में पहुंचे नहीं अल्लाह तक पहुंचना नामुमकिन है। उन्होंने पांचो हाजियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इन्होंने वो चीज देखकर आए हैं जिन्हें देखने के बाद दिल की दुनिया में इंकलाब आ जाएगा। हज इस्लाम का बहुत बड़ा फरीदा है।जिसे समझने की लोगो को जरूरत है।