शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में इन युवाओं को मिलेगा 12 हजार रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे करें अप्लाई

पटना डेस्क: बिहार सरकार युवाओं के लिए स्वयं सहायता भत्ता योजना चलाती है। जिसके तहत 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं की छोटी-मोटी खर्च को पूरा करने के साथ ही उन्हें आर्थ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जून 2023, 05:31 PM IST (27 जून 2023) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 10:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार सरकार युवाओं के लिए स्वयं सहायता भत्ता योजना चलाती है। जिसके तहत 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं की छोटी-मोटी खर्च को पूरा करने के साथ ही उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है।

OMG: शादी के बाद दूल्‍हे को तलवा’र दिखाकर दुल्‍हन को ले गया ‘प्रेमी’, फिर….

वहीं, इस योजना का लाभ तब तक उठा सकते हैं, जब तक उनकी कही नौकरी नहीं लग जाती। खास बात ये है कि स्नातक या परास्नातक कर चुके युवा भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आज की स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वयं सहायता भत्ता के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी और कैसे आवेदन करना है।

पात्रता

इस योजना का लाभ केवल उन युवाओं को ही मिलता है जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम है। इसके अलावा उम्र 21 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ बेरोजगार हो।

डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड
राशन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
मार्कशीट
बैंक डिटेल
पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार के गांवों में शुरू करें ये तीन बिजनेस, महीने में लाखों की होगी कमाई

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाएं।
यहां दाएं ओर न्यू एप्लिकेशन रजिस्टेशन का विकल्प मिलेगा।
इसे ओपेन करके भरकर सबमिट कर दें।
ऐसे में आपको एक यूजर आईडी मिलेगी। इसकी मदद से दोबारा लॉगिन कर लें।अब यहां मांगी गई जानकारी को भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।