शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

अंचल प्रशासन और पुस्तैनी बसे परिवारों के बीच 9 फरवरी को टकराव की आशंका

( ब्यूरो समस्तीपुर ):-जिले के ताजपुर प्रखंड के गौसपुर सरसौना पंचायत के मुर्गियाचक से रहीमाबाद के बहादुरनगर तक पुस्तैनी बसे सैकड़ों दलित- गरीब- भूमिहीन परिवारों से 8 फरवरी तक जमीन खाली कर देने अन्यथा 9 फरवरी को प्रशासन द्वारा खाली कराने के ऐ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 फरवरी 2023, 07:07 PM IST (7 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

( ब्यूरो समस्तीपुर ):-जिले के ताजपुर प्रखंड के गौसपुर सरसौना पंचायत के मुर्गियाचक से रहीमाबाद के बहादुरनगर तक पुस्तैनी बसे सैकड़ों दलित- गरीब- भूमिहीन परिवारों से 8 फरवरी तक जमीन खाली कर देने अन्यथा 9 फरवरी को प्रशासन द्वारा खाली कराने के ऐलान से बसे परिवारों के बीच खलबली मच गई.

आनन- फानन में बसे परिवारों ने बैठक कर बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के जमीन पर से घर हटाने से इनकार कर दिया. इस निर्णय से अंचल प्रशासन एवं दलितों से बीच घर तोड़ने के दिन 9 फरवरी को टकराव की संभावना है.

पूछे जाने पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के अंदर बीघा के बीघा सरकारी जमीन पर रसुखदारों का कब्जा है. अदालत के आदेश के बाबजूद सरकारी सड़क को खाली कराकर चालू नहीं कराया जा सका. बहादुरनगर में सरकारी जमीन पर धर्मकांटा, गैस गोदाम, दुकान, मकान, बाउंड्री वाल है. इसे नहीं हटाया जा रहा है. माले प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिलकर 10 जनवरी को स्मार-पत्र सौंपकर वार्ता करने गई थी लेकिन सीओ कार्यालय छोड़कर फरार हो गई. अब पुस्तैनी बसे परिवारों को बगैर मापी, बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये अंचल प्रशासन हटाने का फरमान जारी की है. यह अन्याय है और इसके खिलाफ भाकपा माले संघर्षरत दलित परिवार के साथ है. माले नेता ने पोखर के भिंडे, सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा, भूमिहीनों को वास भूमि, आवास एवं दलित बस्ती में पहुंचपथ बनाने की मांग को लेकर 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के ताजपुर आगमन पर जुलूस निकालकर मांगपत्र सौंपे जाने की घोषणा की. एक प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में माले के देश बचाओ रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। अति आवश्यक सूचना:-मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर विज्ञापन प्रकाशित कराने के अलावा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें, संपर्क नंबर:- 73229 31794 ,संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार, मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।