शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

तीन दिवसीय उर्स मेला प्रारंभ बड़ी संख्या में पहुंचे लोग हुई चादर पोशी 

 (समस्तीपुर/ रोसड़ा):-स्थानीय शहर के टावर चौक एवं मब्बी पथ पर अवस्थित खैरा दरगाह में हजरत ख्वाजा दुले रहमतुल्लेह की कब्र पर बड़ी संख्या में लोगों ने चादरपोशी की बिहार के कई जिलों समेत कई देशों से बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम भाई-बहनों एवं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 फरवरी 2023, 08:27 PM IST (6 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:36 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 (समस्तीपुर/ रोसड़ा):-स्थानीय शहर के टावर चौक एवं मब्बी पथ पर अवस्थित खैरा दरगाह में हजरत ख्वाजा दुले रहमतुल्लेह की कब्र पर बड़ी संख्या में लोगों ने चादरपोशी की बिहार के कई जिलों समेत कई देशों से बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम भाई-बहनों एवं हिंदुओं के द्वारा बड़े पैमाने पर लगे मेलों का आनंद उठाया गया मेला में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध थे वही खाने पीने की कई दर्जन दुकानें सजी हुई थी खेल खिलौने के भी आधे दर्जन से अधिक दुकानें सजी हुई थी सिंगार की दुकानें भी आधे दर्जन से अधिक सजी हुई थी आज से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय उर्स मेला का प्रथम दिन रहा मेले का आनंद मैट्रिक परीक्षा देने पहुंचे अभिभावक एवं छात्र छात्राओं ने भी जमकर उठाया स्थानीय लोगों के अनुसार कहा गया है कि हजारों वर्ष पूर्व हजरत ख्वाजा दुले रहमतुल्लेह भ्रमण के दौरान वर्तमान खैरा दरगाह के निकट विश्राम किए थे वे शेर पर सवारी किया करते थे यहां हजारों वर्ष पहले घने जंगल हुआ करते थे यहीं पर हजरत ख्वाजा तुले रहमतुल्लेह का देहावसान के उपरांत बड़ी दरगाह में कब्र बनाई गई दूसरी तरफ छोटी दरगाह में इनके हिंदू शिष्य के कब्र बने हुए हैं प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम भाई बहन यहां पहुंच कर मन्नतें पूरी होने पर चादर पोशी करते हैं तथा मन्नतें मांगते हैं यहां लगने वाली उर्स मेला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें हिंदू मुस्लिम भाई बहन अच्छी खासी संख्या में पहुंचते हैं जो गंगा यमुना प्रेम का प्रतीक बना हुआ हैl

मारपीट में दो घायल:-

रोसड़ा/ थाना अंतर्गत 2 गांव में हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए एक की पहचान चक्की ढाव गांव वार्ड 16 निवासी दिनेश दास की 40 वर्षीया पत्नी अनीता देवी वही भिरहा गांव के वार्ड 7 निवासी मोहम्मद वसीर के 34 वर्षीया पत्नी जीनत परवीन शामिल है उक्त दोनों व्यक्तियों की इलाज अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा मे चल रही थीl