शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बार-बार फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है महंगी, जानिए क्यों?

आज के समय में रेफ्रिजरेटर हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। दूध, दही, सब्जियां, फल और बचा हुआ भोजन सुरक्षित रखने के लिए हम पूरी तरह फ्रिज पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी या आदत के चलते हम बार-बार फ्रिज खोलने हैं या कुछ मिनटों तक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 फरवरी 2026, 10:41 AM IST (23 फरवरी 2026) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:47 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

आज के समय में रेफ्रिजरेटर हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। दूध, दही, सब्जियां, फल और बचा हुआ भोजन सुरक्षित रखने के लिए हम पूरी तरह फ्रिज पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी या आदत के चलते हम बार-बार फ्रिज खोलने हैं या कुछ मिनटों तक खुला छोड़ देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह छोटी सी लापरवाही लंबे समय में बड़ा नुकसान कर सकती है।

जब भी फ्रिज का दरवाजा खुलता है, अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और बाहर की गर्म हवा भीतर प्रवेश कर जाती है। इसके बाद निर्धारित तापमान बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। दरवाजा जितनी देर खुला रहेगा, कंप्रेसर उतनी देर तक लगातार चलेगा, जिससे बिजली की खपत बढ़ेगी और सीधा असर बिजली बिल पर दिखाई देगा।

लगातार अतिरिक्त दबाव के कारण कंप्रेसर की उम्र भी कम हो सकती है। मशीन की आवाज बढ़ना, कूलिंग कम होना या अचानक खराबी आ जाना इसी आदत के परिणाम हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में महंगी मरम्मत या पार्ट बदलने की नौबत आ सकती है।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह आदत ठीक नहीं है। तापमान बार-बार बदलने से दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद जल्दी खराब हो सकते हैं। सब्जियां मुरझा सकती हैं और मांसाहारी खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही नमी बनने से अंदर बर्फ जमना, पानी की बूंदें या फफूंद जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि फ्रिज खोलने से पहले जरूरी सामान का अंदाजा लगा लें, दरवाजा कम समय के लिए खोलें और रबर की सील (गैस्केट) की नियमित जांच करते रहें। छोटी सावधानी से बड़ा नुकसान टाला जा सकता है।

Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर के लिए रवाना हुए विजय-रश्मिका? 

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN