बिक्रमगंज (रोहतास)– बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत 12 पंचायतों में से नोनहर पंचायत में मुख्यमंत्री का आगामी समाधान यात्रा निर्धारित है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने विकास कार्यों के लिए खोला तिजोरी।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए अधिकारियों का दल दिन रात एक कर छोटी-छोटी विकास की योजनाओं को पूर्ण करने में ब्यस्त । किसी तरह की चूक ना हो मुख्यमंत्री के आगामी समाधान यात्रा को देखते हुए ग्रामीण लोगों से मंतव्य लिए जा रहे हैं। समाधान यात्रा को सफल बनाने के लिए जनवितरण प्रणाली,मनरेगा, दाखिल खारिज , नल -जल योजना आदि से सम्बंधित मामलों को शिविर लगाकर शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। सरकारी इमारतों को रंग – रोगन कर चकाचक किया जा रहा है।
योजनाएं पूर्ण का प्रयास–
———————————
मुख्यमंत्री के संभावित समाधान यात्रा को देखते हुए नोनहर पंचायत के अधूरे पड़े योजनाओं को पूर्ण करने की गति प्रदान की जा रही है।
नोनहर बना समाहरणालय
———————————–
समाधान यात्रा को देखते हुए जिले के तमाम अधिकारी विकास योजनाओं के भौतिक रूप से निरीक्षण करने पहुंचते हैं। काफिला से नोनहर बना समाहरणालय।
आज लगेंगे शिविर–
—————————— नोनहर पंचायत के सभी 13 वार्डों के भूमि विवाद, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा आदि से संबंधित शिकायतों को निपटारा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है ।
तिथि व समय निर्धारित-
—————————–
भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार के उपस्थिति में नोनहर पंचायत के वार्ड संख्या 1 तथा 2 में आमा- पोखर शिव मंदिर के पास 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे । वार्ड संख्या 3 से 12 वार्डों का पंचायत भवन नोनहर के प्रांगण में 7 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया है। जबकि वार्ड संख्या 10 एवं 13 का कोल्हा प्राथमिक विद्यालय एवं पानी टंकी काली स्थान पर 6 फरवरी को अपराह 2 बजे शिविर का आयोजन तिथि निर्धारित है।