रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

आनंद मोहन की जेल से रिहाई मामले में तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, नाराजगी को लेकर दिया बड़ा बयान

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों आनंद मोहन की जेल से रिहाई चर्चा का कारण बनी हुई है, क्योंकि लोगों को लगता है कि आनंद मोहन की रिहाई के लिए जेल के नियमावली में बदलाव किया गया है। जिसके बाद सेंट्रल आईएस ऑफिसर एसोसिएशन ने लेटर लिखा है।   &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अप्रैल 2023, 10:27 AM IST (26 अप्रैल 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:54 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों आनंद मोहन की जेल से रिहाई चर्चा का कारण बनी हुई है, क्योंकि लोगों को लगता है कि आनंद मोहन की रिहाई के लिए जेल के नियमावली में बदलाव किया गया है। जिसके बाद सेंट्रल आईएस ऑफिसर एसोसिएशन ने लेटर लिखा है।

महागठबंध में दरार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाकपा माले ने उठाया सवाल, सीएम नीतीश को दिया….

एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सांसद की जेल से रिहाई के मामले में सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने निराशा जाहिर की है। गोपालगंज के पूर्व डीएम जी कृष्णैया की नृशंस हत्या के दोषियों को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने लेटर में लिखा है कि कैदियों के वर्गीकरण नियमों में बदलाव से गहरी निराशा हुई है। एसोसिएशन ने कहा, हम बिहार से पुरजोर अनुरोध करते हैं सरकार जल्द से जल्द अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

वहीं, बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह सहित 27 दोषियों की रिहाई की अनुमति देने वाले जेल नियमों में संशोधन किया है। इस फैसले के बाद आनंद मोहन जेल से रिहा किए जाएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी ने आनंद मोहन की रिहाई के मामले में कहा, इसमें विवाद क्या है? उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और कानूनी रूप से रिहा हो रहे हैं। दिवंगत जिलाधिकारी की पत्नी उमा देवी ने कहा, आनंद मोहन की रिहाई राजपूत वोटर का समर्थ पाने के लिए हो रही है।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

बता दें, आनंद मोहन सिंह नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक थे। गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह सहित 27 दोषियों की रिहाई के फैसले पर बिहार सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।