शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास के सभी 19 प्रखंडों का औचक निरीक्षण, ऐसे ही निरिक्षण चलते रहेंगे: जिलाधिकारी

रोहतास: जिला पदाधिकारी, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर, जिले के सभी 19 प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मई 2022, 06:23 PM IST (14 मई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 09:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: जिला पदाधिकारी, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर, जिले के सभी 19 प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी द्वारा किया गया.

रोहतास के सभी 19

औचक निरीक्षण का उद्देश्य बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही जन- स्वास्थ्य संरचनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आमजनों तथा समाज के हर वर्ग और समूह को निर्बाध रूप से एवं सहजता तथा सुगमतापूर्वक प्राप्त हो, इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन कटिबद्ध है.

रोहतास के सभी 19

Read Also: सोशल मीडिया से पत्रकारिता को मिला नया आयाम: प्रो पीताबस प्रधान

जांच के क्रम में, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति एवं उनकी उपस्थिति, नर्स की प्रतिनियुक्ति एवं उनकी उपस्थिति, प्रसव, शिशु देखभाल से संबंधित सुविधाएं, परिवार नियोजन से संबंधित सुविधाएं, जनरेटर की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाओं की सतत उपलब्धता की जांच की गई.

रोहतास के सभी 19

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की औचक जांच की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी तथा जांच अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किसी स्तर पर पाई गई लापरवाही अथवा शिथिलता पर संबंधित कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.(रोहतास के सभी 19)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.