शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का हैरतअंगेज प्रर्दशन, पुलिस केंद्र डिहरी में ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला

डेहरी-ओन-सोन| जिले के पुलिस केंद्र डिहरी में ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। जहां औरंगाबाद, कैमूर एवं जमुई जिला पुलिस बल के प्रशिक्षु सिपाहियों ने पारण परेड समारोह के दौरान एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।(रोहतास: प्रशिक्षु महिला सिपाहि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 04:37 PM IST (22 जुलाई 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 07:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

डेहरी-ओन-सोन| जिले के पुलिस केंद्र डिहरी में ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। जहां औरंगाबाद, कैमूर एवं जमुई जिला पुलिस बल के प्रशिक्षु सिपाहियों ने पारण परेड समारोह के दौरान एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।(रोहतास: प्रशिक्षु महिला सिपाहियों)

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण आलोक राज के उपस्थिति में महिला सिपाहियों ने उच्च स्तरीय परेड, ऑन आर्म कॉम्बैट सहित शस्त्र कवायद का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों की खूब वाहवाही के साथ तालियां बटोरी।
समारोह के दौरान महिला सिपाहियों ने हर परिस्थितियों से निपटने के लिए प्राप्त तकनीकों का प्रदर्शन कर जिले एवं बिहार पुलिस को गौरवान्वित कर दिया। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बिहार आलोक राज ने बताया कि “प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का प्रदर्शन बिहार को गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक क्षत्रनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती तथा बीएमपी 2 समादेष्टा स्वपना जी मेश्राम के मौजूदगी में प्रशिक्षण प्राप्त 235 महिला सिपाही अब बिहार पुलिस का हिस्सा बन गई है। जिनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता हूं।”(रोहतास: प्रशिक्षु महिला सिपाहियों)

Read Also:रोहतास: मुख्यमंत्री की नजर में जिलाधिकारी का रात्रि विश्राम शिविर, रोहतास मॉडल के नाम से पुरे बिहार में लागु हो सकता मॉडल

समारोह के अंत में पुलिस महानिदेशक आलोक राज, पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद प्रक्षेत्र क्षत्रनील सिंह, बीएमपी समादेष्टा स्वप्ना जी मेश्राम एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती द्वारा रोहतास पुलिस के सभी प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ पारण परेड समारोह का विधिवत समापन हुआ।
गौरतलब हो कि इस तरह की तकनीक का प्रदर्शन लोगो को टीवी के माध्यम से ही देखने को मिलता है लेकिन आज पुलिस सह प्रशिक्षण केंद्र डिहरी में रोहतासवासियों को अपने नंगी आंखों से महिला सिपाहियों के उच्च स्तरीय प्रदर्शन देखकर गौरवान्वित महसूस हुआ तथा समारोह के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल खुशनुमा बना रहा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.