शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: स्नेहा सिंह प्रिया कुमारी व कुमारी रश्मि ने 100 में 100 पा कर एकाउंट्स एवं बिज़नस स्टडीज में लहराया परचम 

सासाराम| रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय संत पॉल स्कूल में बारहवीं का परिणाम घोषित करने के बाद ख़ुशी का माहौल छा गया एवं 12वी के विद्यार्थी अपने विद्यालय के कार्यालय में अपनी अपनी उपलब्धि साझा करने विद्यालय के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 05:26 PM IST (22 जुलाई 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 06:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय संत पॉल स्कूल में बारहवीं का परिणाम घोषित करने के बाद ख़ुशी का माहौल छा गया एवं 12वी के विद्यार्थी अपने विद्यालय के कार्यालय में अपनी अपनी उपलब्धि साझा करने विद्यालय के शिक्षको के पास पहुँच कर ख़ुशी ज़ाहिर किया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने बताया की विद्यालय के वाणिज्य की छात्राओ स्नेहा सिंह , प्रिया कुमारी एवं कुमारी रश्मि ने दो विषयो में 100 में 100 अंक ला कर विद्यालय का परचम एक बार फिर से बिहार राज्य में ऊँचा किया है।(रोहतास: स्नेहा सिंह प्रिया)

Read Also: रोहतास: राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन रोहतास को मिला दो मेंडल, प्रियल को गोल्ड तो शगुन को मिला सिल्वर मेडल

वाणिज्य में स्नेहा सिंह 97 प्रतिशत एवं विज्ञान में शिवम् कुमार ने 97 प्रतिशत ला कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही प्रिया कुमारी ने 93.4, फ़रिया खातून ने 92 , ख़ुशी कुमारी ने 92, कुमारी रश्मि ने 91.6, रोहिन वर्मा ने 90.4 एवं आर्यन कुमार ने 90.6 प्रतिशत अंक ला कर विद्यालय का मान बढाया है। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाया है एवं 36 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक ला कर विद्यालय का परचम लहराया है। डॉ वर्मा ने बताया की संत पॉल स्कूल के 12वी के नतीजो में अंग्रजी विषय में 7 विद्यार्थियों ने 90 एवं 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत  से अधिक अंक लाया है। फिजिकल एजुकेशन विषय में 37 विद्यार्थीयो ने 90 एवं 42 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाया है,  एकाउंट्स विषय में 6 विद्यार्थीयो ने 90 एवं 2 विद्यार्थियों ने 80  से अधिक अंक लाया है। डॉ वर्मा ने बताया की सीबीएसई 12वी बोर्ड में संत पॉल स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है एक भी विद्यार्थी फेल नही हुए|(रोहतास: स्नेहा सिंह प्रिया)
सीबीएसई बोर्ड के 12वी बोर्ड के नतीजो में अपर सफलता पर विद्यालय के मेनेजर रोहित वर्मा एवं विद्यालय की प्राचार्या आराधना वर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.