रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: द डीपीएस स्कूल के श्वेता ने 92.2 प्रतिशत अंक की हासिल, 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से पास, सह निदेशक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए

बिक्रमगंज| शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा बारहवीं एवं 10 वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। द डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। सत्र 2020-2022 की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 06:15 PM IST (22 जुलाई 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:18 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिक्रमगंज| शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा बारहवीं एवं 10 वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। द डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। सत्र 2020-2022 की परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। अप्रैल 26 से 15 जून  2022 तक आयोजित परीक्षा में द डीपीएस के कुल 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक ,23 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 47 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक तथा 72 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।कुल 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास किया है।(रोहतास: द डीपीएस स्कूल)

Read Also: टना: होटल मौर्या में बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 28वें संस्करण का हुआ शुभारंभ

विद्यालय की छात्रा श्वेता कुमारी ने सर्वाधिक 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।इसके अलावा अंकित कु0 सिंह ने 91.8 प्रतिशत, महेश कुमार ने 91.2 प्रतिशत, कशिश प्रज्ञा ने 91 प्रतिशत तथा सृष्टि सुमन ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खासे उत्साहित हैं।उन्होंने बताया कि विद्यालय को बारहवीं तक मान्यता मिलने के बाद विद्यार्थियों का शैक्षणिक उन्नयन एवं अभिभावक के विश्वास को बनाना किसी भी विद्यालय के लिए एक चुनौती होती है।आज का परीक्षा परिणाम हमे ऊर्जा से  गौरवान्वित करता है। छात्र हित में जो भी संभव है हम करेंगे। आज के परीक्षा परिणाम ने निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता में विश्वास पैदा किया है कि अब उच्च शिक्षा के लिए पटना कोटा जाने की आवश्यकता नहीं अब घर में ही बेहतर पढ़ाई उपलब्ध है।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।(रोहतास: द डीपीएस स्कूल)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.