शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

बिहार में गाड़ियों की सेल: 1500 में बाइक, 10 हजार में कार और 30 हजार में ट्रक, जानें कहां और कैसे खरीदें

गाड़ी चलाना हर किसी को काफी पसंद होता और वह अक्सर गाड़ियां खरीदते रहते हैं। ऐसे में बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, क्योंकि यहां पर लाखों की गाड़ियां सिर्फ हजार रुपए में मिल रही है। लेकिन, इसके लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 फरवरी 2023, 12:12 PM IST (17 फरवरी 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:49 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गाड़ी चलाना हर किसी को काफी पसंद होता और वह अक्सर गाड़ियां खरीदते रहते हैं। ऐसे में बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, क्योंकि यहां पर लाखों की गाड़ियां सिर्फ हजार रुपए में मिल रही है। लेकिन, इसके लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। बिहार में नई नियमावली के तहत पकड़े गए वाहनों की जिला स्तर पर ही नीलामी होने जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गोपालगंज में 218 वाहनों की नीलामी 24 और 25 फरवरी को होने जा रही है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत पकड़े गए वाहनों की कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी होगी। छोटी-बड़ी 218 वाहनों की नीलामी के लिए सूची जारी कर दी गई है।

वहीं, गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने 218 वाहनों की सूची और नीलामी के रेट जारी कर दिए है। जिस वाहन को लेना होगा, उसके लिए विभाग के नाम से निर्धारित रेट की 20 फीसद रकम का डिमांड ड्राफ्ट और आवेदन उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक आवेदन करने के लिए 20 फरवरी तक तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन करनेवाले को ही बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और जो आवेदक सबसे अधिक बोली लगाएगा, उसे ही वाहन दिया जाएगा।