शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

साई प्राइमस क्लीनिक अस्पताल का उद्घाटन मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा किया गया।

पटना।  आज साई प्राइमस क्लीनिक जहाँ आंख, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल कुमार सशस्त्र सैन्य चिकित्सा महाविद्यालय पुणे से प्रशिक्षित एवं एम्स रायपुर में पूर्व सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं इनके अस्पताल का उद्घाटन माननीय मंत्री भवन निर्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2022, 06:47 PM IST (7 मार्च 2022) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 09:12 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना।  आज साई प्राइमस क्लीनिक जहाँ आंख, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल कुमार सशस्त्र सैन्य चिकित्सा महाविद्यालय पुणे से प्रशिक्षित एवं एम्स रायपुर में पूर्व सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं इनके अस्पताल का उद्घाटन माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार श्री अशोक चौधरी  के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद श्री संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा एवं पूर्व प्रवक्ता जद (यू) ओम प्रकाश सिंह शामिल हुए। इस मौके पर श्री अशोक चौधरी ने कहा कि डॉ निखिल कुमार आंख कान एवं गला के प्रख्यात सर्जन है वही प्रतिमा सिंह हड्डी,नस एवं जोड़ की विशेषज्ञ हैं। इस तरह की परेशानियों का इलाज एक छत के नीचे संभव समाजसेवी श्री विनय कुमार सिंह एवं श्रीमती शारदा सिंह के के प्रयासों से संभव हो पाया है साथ ही साथ इस बात का प्रमाण भी है कि बिहार में सुशासन है जहां प्रत्येक व्यक्ति भय एवं आतंक मुक्त होकर अपना कार्य कर रहा है।

विधान पार्षद श्री संजय सिंह ने कहा कि बिहार के लिए हर्ष एवं सुखद विषय है कि एक समय था जब बिहार के चिकित्सक भय एवं आतंक के कारण पलायन कर रहे थे वही आज डॉक्टर निखिल कुमार बिहार के सुशासन से प्रभावित होकर रायपुर एम्स से इस्तीफा देकर बिहार के लोगों को सेवा दे रहे हैं तथा उनके जैसे अनेकों चिकित्सक जो बाहर पलायन कर गए थे अपनी सेवा बिहार वासियों को दे रहे हैं । इस मौके पर अंजुम आरा, ओम प्रकाश सिंह, समाजसेवी विनय कुमार सिंह एवं श्रीमती शारदा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा मौके पर अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।