शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सदर अस्पताल का होगा अपना आरटीपीसीआर जांच लैब, लैब टेक्नीशियन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगी सेवा

रोहतास: कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र  सरकार के साथ साथ राज्य सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की कायाकल्प करने में लगी है. जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल अस्पताल तक को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. इसी के तहत रोहतास जिला मुख्यालय सास

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2022, 12:01 PM IST (5 मई 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 02:46 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र  सरकार के साथ साथ राज्य सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की कायाकल्प करने में लगी है. जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल अस्पताल तक को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. इसी के तहत रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल को कोविड जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब से सुसज्जित किया जा रहा है. अब जिला स्वास्थ्य समिति को आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल भेजने की जरुरत नही होगी. अब सभी आआरटीपीसीआर जांच सदर अस्पताल सासाराम में ही किया जाएगा. जिला स्वास्थ समिति से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल के शुरुआती दौर से लेकर अब तक जिले में कुल 6 लाख बाइस हज़ार 22 हज़ार 542 लोगों का आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड जांच किया गया जिसमें 23576 सैंपल की जांच पटना स्थित आईजीआईएमएस में कराया गया जबकि 5 लाख 98 हज़ार 966 सैंपल की जांच जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कराया गया है.(सदर अस्पताल का होगा)

    आरटीपीसीआर लैब से जांच में आएगी तेज़ी

सासाराम सदर अस्पताल को अपना आरटीपीसीआर जांच लैब होने से जांच प्रक्रिया में भी तेजी आएगी. जहां वर्तमान में आरटीपीसीआर का जांच परिणाम 5 से 6 दिनों में मिलता है, वही अब आरटीपीसीआर का परिणाम 24 से 48 घंटों के भीतर लोगों को प्राप्त हो जाएगा. सासाराम के सरकारी अस्पताल में यह आरटीपीसीआर जांच पूरी तरह से निशुल्क होगा.(सदर अस्पताल का होगा)

     टेक्नीशियन को लेकर हुई कॉउंसललिंग

आरटीपीसीआर लैब को संचालित करने के लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट टेक्नीशियन की आवश्यकता होती है. इसको लेकर बुधवार को चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई. चयन प्रक्रिया के दौरान माइक्रोबायोलॉजिस्ट टेक्नीशियन के लिए चार लोग पहुँचे थे. चयन प्रक्रिया के दौरान टेक्नीशियन के लिए अहर्ता रखने वाले एक व्यक्ति का चयन भी कर लिया गया है.

     अपना लैब होने से होगी सुविधा: सीएस

सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब के लिए मशीन के साथ साथ सभी आवश्यक सामग्री प्राप्त हो चुकी है. इसके लिए लैब का इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगभग तैयार हो गया है. टेक्नीशियन का चयन की प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य समिति से पूरा करके अप्रूवल के लिए पटना भेज दिया गया है, जैसे ही टेक्निशियन का अप्रूवल फाइनल होता है वैसे ही सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सिविल सर्जन ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब खुलने से सदर अस्पताल में एक और सुविधा मुहैया हो जाएगी. अब जिले के सभी आरटीपीसीआर जांच सासाराम सदर अस्पताल में होंगे. इससे जांच परिणाम में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है. सरकारी अस्पतालों में लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इसको लेकर सरकार तत्पर है और जिला स्वास्थ समिति भी लगातार सभी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है.

   हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.