शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

 रोहतास : गुप्ता धाम में दम घुटने से हुई एक की मौत

 रोहतास :  रोहतास जिले के प्रसिद्ध मंदिर गुप्ता धाम मे सावन मास की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में उमड़ी हुई थी इसी धारण दर्शन करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  रविवार की रात्रि में पूजा करने के दौरान ए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 जुलाई 2022, 07:48 PM IST (18 जुलाई 2022) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 04:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 रोहतास :  रोहतास जिले के प्रसिद्ध मंदिर गुप्ता धाम मे सावन मास की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में उमड़ी हुई थी इसी धारण दर्शन करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  रविवार की रात्रि में पूजा करने के दौरान एक श्रद्धालु की गुफा के अंदर गुप्ता धाम में दम घुटने से मौत हो गई, जिसके बाद धाम परिसर में अफरा तफरी मच गई।  मृत्यु की खबर धाम परिसर में आग की तरह फैल गई।  सभी श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। मृतक  श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के नायकपुर गांव निवासी राजाराम बताया जा रहा है।

सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा भक्तो का सैलाब

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त श्रद्धालु रोहतास जिले के होमगार्ड का जवान भी था। बताया जा रहा है कि  उक्त श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ गुप्ता धाम में पूजा अर्चना करने के लिए आए थे। इसी दौरान रात्रि के करीब  12 बजे  गुफा में पूजा करने के लिए पूरे परिवार के साथ गए हुए थे लेकिन गुफा में कुछ ही देर के बाद उनकी दम घुटने लगे जिससे उनकी मृत्यु हो गई। आनन-फानन में परिजनों के  द्वारा रात्रि में ही मृतक को चेनारी लाया गया और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्ता धाम में पूजा करने के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हुई। वही शव  को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया। सब क्या पोस्टमार्टम कराने के बाद  पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।