रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास : तुतला भवानी के कुंड में डूबे युवक के 48 घंटे बाद शव बरामद

तिलौथू/रोहतास। तिलौथू प्रखण्ड के कैमूर पहाड़ी के गोद मे बसे मां तुतला भवानी के कुंड में मंगलवार को डूबने से एक यूवक की मौत हो गई. जो मृतक यूवक कुदरा थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव निवाशी संजय सिंह के इकलौते पुत्र गोलू कुमार उर्फ बाल्मीकि यादव है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अगस्त 2022, 05:41 PM IST (11 अगस्त 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 12:58 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू/रोहतास। तिलौथू प्रखण्ड के कैमूर पहाड़ी के गोद मे बसे मां तुतला भवानी के कुंड में मंगलवार को डूबने से एक यूवक की मौत हो गई. जो मृतक यूवक कुदरा थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव निवाशी संजय सिंह के इकलौते पुत्र गोलू कुमार उर्फ बाल्मीकि यादव है. जिसका शव नही मिल पाया था.हलाकि प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, शव को खोजने के लिए गोताखोरों को भी लगाया गया था. लेकिन उनके हाथ शव नही  लगी.

रोहतास : बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने पर खुशी, महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दीपावली

वही मृतक का शव 48 घंटे बाद गुरुवार के  सुबह कुंड से बरामद हुआ। शव को अहले सुबह कुंड में देखा गया। शव मिलने के बाद तिलौथू थाने के पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया , वहीं शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । ज्ञातव्य हो कि मंगलवार को युवक अपने परिवार के साथ माँ तुतला भवानी के दर्शन करने के लिए आया हुआ था। कुंड में नहाने के क्रम में डूब गया था। सूचना पर पहुंचे पुलिस द्वारा कुंड में डूबे हुए युवक की खोज करने के लिए गोताखोरों को लगाया गया था। गोताखोरों के घंटों प्रयास के बावजूद भी शव नही मिल पाई थी। जिसका शव  लगभग 48 घंटे बाद गुरुवार को सुबह कुंड में देखा गया।  पुलिस ने गोताखोरों को बुला शव को कुंड से  निकलवाया। फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.