शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

RJD: तेजस्वी के मंत्री ने अग्निवीरों का किया अपमान, कहा – भारत हिजड़ों…

RJD: देश की शान सेना के जवान होते हैं और जब इन नौजवानों को अपमानित किया जाए तो कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस बीच बिहार में राजद कोटे के मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर हर तरफ से विवाद खड़ा हो गया है और राजद नेता की कड़ी निंद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 फरवरी 2023, 08:49 PM IST (23 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:23 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

RJD: देश की शान सेना के जवान होते हैं और जब इन नौजवानों को अपमानित किया जाए तो कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस बीच बिहार में राजद कोटे के मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर हर तरफ से विवाद खड़ा हो गया है और राजद नेता की कड़ी निंदा भी हो रही है।

Nitish Kumar: BJP का ऐलान, होली से पूर्व सीएम नीतीश और तेजस्वी का होगा सत्यानाश…

दरअसल, आरजेडी मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय सेना का नाम होगा-हिजड़ों की फौज। मंत्री ने यह विवादित बयान कटिहार में दिया है। जहां वह पूर्णिया में होने वाले महागठबंधन की रैली के लिए भीड़ जुटाने में लगे हुए थे। सुरेंद्र यादव अभी फिलहाल सहकारिता मंत्री हैं और इतने बड़े पद पर रहकर भी उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसकी मीडिया ने भी कड़ी निंदा की। लेकिन मंत्री अपने बयान से पीछे नहीं हटे।

RJD: जानिए मंत्री का पूरा बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा, ‘आज से 8 साल बाद देश का नाम कहा जाएगा हिजड़ों की फौज। जितना पुराना पुराना सेना वह सब रिटायर कर जायेगा. ये जो साढ़े 4 के अग्निवीर वाले हैं, ये लोग जब बहाल होंगे तो इनका तो ट्रेनिंग ही पूरा नहीं होगा। ये क्या कर लेंगे। अग्निवीर वाला सब जब रिटायर हो जाएगा तो कौन इनको शादी के लिए पूछेगा। पूछेगा-क्या नाम है बाबू, क्या करते हो. जवाब मिलेगा-रिटायर फौजी हैं। उनका ब्याह होगा। लोग कहेगा- जब रिटायर कर ही गया है तो परमानेंट न रिटायर है। कहां इसको बेटी देकर बर्बाद करेंगे। ‘

Teacher Government Jobs: बिहार के शिक्षकों के लिए जरूरी ख़बर, सरकार के ऐलान से तीन लाख टीचर्स को होगा फायदा!

वहीं, मंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों से कोई अपनी बेटी का शादी कराएगा? जो भी रिश्ता लेकर आएगा वह अपनी गाड़ी तक छोड़ कर भाग जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने अपनी बात तो खत्म करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना जो भी लेकर आया है, उसको फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। हालांकि, मंत्री के बयान पर काफी विवाद हो रहा है। लेकिन आरजेडी ने अभी कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है।