शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

प्रत्युत्तर : ईडी और सीबीआई के हथियार से नहीं डरती है जदयू

बेगूसराय: मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया।उन्होंने सीधे सीधे बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि बीजेपी मूल मुद्दों से जनता को भटका कर इमोशनल गेम खेल रही है। ताकि लोग महंगाई औ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अगस्त 2022, 07:56 PM IST (13 अगस्त 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 03:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय: मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया।उन्होंने सीधे सीधे बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि बीजेपी मूल मुद्दों से जनता को भटका कर इमोशनल गेम खेल रही है। ताकि लोग महंगाई और बेरोजगारी की बात न करें और इन उल जुलूल के मुद्दों में ही उलझे रह जाएं
उन्होंने तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान पर टिप्पणी करते हुए। कहा कि तिरंगा तो हर हिंदुस्तानी के दिल में बसता है।यह जरूरी नहीं है कि हम उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं हमारे घटक दलों ने किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया है।बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे को देखकर उन्हें जनादेश दिया था। क्योंकि उन्होंने पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ बिहार में सभी जाति धर्मों के लोगों के उत्थान के लिए सदैव प्रयास किया
।सीएम द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं से बिहार की सूरत बदल गई है।उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने जदयू को तोड़ने का जो कुचक्र रचा था। उसी से आहत होकर माननीय मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। लेकिन हमलोग बीजेपी के इस हमले से डरने वाले नहीं हैं।मौके पर जदयू नगर अध्यक्ष जवाहरलाल भारद्वाज, पूर्व महापौर संजय सिंह,गौरव सिंह राणा,सौरभ कुमार सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।