रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

Rajouri Encounter: बेटी से किय वादा पूरा नहीं कर सके शहीद अरविंद, दो माह पहले छुट्टी काट ड्यूटी पर लौटे थे

Rajouri Encounter: कांगड़ा जिले के अरविंद कुमार के जम्मू-कश्मीर के राजोरी में शहादत की खबर सुनते ही गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। अरविंद की शहादत की खबर उसके परिवार वालों को शुक्रवार दोपहर बाद पता चली। रिश्तेदार व गांव के सैकड़ों लोग अरविंद के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 मई 2023, 06:19 PM IST (6 मई 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 02:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Rajouri Encounter: कांगड़ा जिले के अरविंद कुमार के जम्मू-कश्मीर के राजोरी में शहादत की खबर सुनते ही गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। अरविंद की शहादत की खबर उसके परिवार वालों को शुक्रवार दोपहर बाद पता चली। रिश्तेदार व गांव के सैकड़ों लोग अरविंद के परिवारजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे गए।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

वही, शहीद के भाई ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से फोन पर बताया गया कि उनके भाई को गोली लगी है ओर वह घायल हैं। जब वह घर पर आए तो दोबारा फोन आया कि अरविंद आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। अरविंद की पूरी रेजिमेंट को कुपवाड़ा से पुंछ बुलाया गया था।

Rajouri Encounter: बेटी से किया था वादा

शहीद अरविंद कुमार को क्या पता था कि बीते दो माह पहले जिस बेटी का उपचार दिल्ली से चलाया था, वह अधूरा ही रह जाएगा। अरविंद की छोटी बेटी को कुछ समय से नाक में कुछ समस्या थी। इसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल से उपचार शुरू करवाया था। बीते दो माह पहले जब वह छुट्टी आए थे तो अरविंद को चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।

खुशखबरी: बिहार के लोग होंगे मालामाल, इस जिले में मिले कोयला के दो बड़े भंडार

हालांकि, अरविंद छोटी बेटी के नाक का ऑपरेशन करवाना चाहते थे। वह पत्नी बिंदु देवी, पिता उज्ज्वल सिंह और माता निर्मला देवी से यह कह कर गए थे कि अगली छुट्टी में अपनी बेटी के नाक का ऑपरेशन करवाएंगे। इसके बाद बेटी ठीक हो जाएगी। शहीद अरविंद की दो बेटियां हैं।