शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

जय कुमार सिंह की हार का कारण बनने वाले राजेन्द्र सिंह पुनः भाजपा में शामिल

लोजपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल, बिहार भजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने किया स्वागत मीडिया दर्शन/सासाराम (कार्यालय) : बिहार में भाजपा और जदयू के बीच तल्खी और बढ़ती जा रही है। इस बीच विधानसभा चुनाव  में लोजपा  प्रत्याशी के रूप में बिहार के कद्दावर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2022, 01:07 AM IST (31 जनवरी 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 02:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

लोजपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल, बिहार भजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने किया स्वागत

मीडिया दर्शन/सासाराम (कार्यालय) : बिहार में भाजपा और जदयू के बीच तल्खी और बढ़ती जा रही है। इस बीच विधानसभा चुनाव  में लोजपा  प्रत्याशी के रूप में बिहार के कद्दावर मंत्री जय कुमार सिंह  की हार का कारण माने जाने वाले भजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह की रविवार को भाजपा में वापसी हो गई। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बेतिया स्थित आवास पर राजेंद्र सिंह को पुनः पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही साथ राजेन्द्र सिंह की वापसी पर संजय जसवाल ने स्वागत भी किया।  भाजपा ने राजेंद्र सिंह की घर  वापसी कर सहयोगी जदयू को साफ मैसेज दे दिया है। 

लोजपा प्रत्‍याशी के रूप में लड़े थे चुनाव 

बता दें कि राजेन्द्र सिंह पहले बिहार भाजपा में प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके थे। 2020 के विधान सभा चुनाव के दौरान भजपा द्वारा टिकट नही दिए पर लोजपा में शामिल होकर रोहतास के दिनारा सीट से चुनाव लड़े थे जिसमे उनकी हार हो गई थी।  राजेन्द्र सिंह ने उस सीट पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री रहे व जदयू के कद्दावर नेता जय कुमार सिंह को तीसरे नंबर पर ढ़केल दिया था जबकि लोजपा के टिकट पर राजेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। राजेन्द्र सिंह को भाजपा में लाने के लिए काफी दिनों से चर्चा थी। अब जाकर उन्हें दल में शामिल कराया गया है। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

राजेन्द्र सिंह की वापसी पर बिहार की राजनीति गर्म

भाजपा के कद्दावर कहे जाने वाले नेता राजेन्द्र सिंह द्वारा भाजपा में वापस आने से जदयू और भाजपा के गठबंधन को लेकर लोगों के बीच कई कयास  लगनाशुरू हो गया है। राजेन्द्र सिंह की वापसी से लोग बिहार कि राजनीतिक में एक बड़ी उथल-पुथल की भी आशंका जाहिर कर रहें है। बता दें कि जदयू और भाजपा गठबंधन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लगाना भी लाजमी है क्योंकि लगातार दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है तो ऐसे में राजेन्द्र सिंह का भाजपा में पुनः वापसी कुछ न कुछ संदेश जरूर दे रहा है।