शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: लावलश्कर के साथ डीएम पहुंचे रेड़िया, करेंगे रात्रि विश्राम

सासाराम। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहतजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार लावलश्कर के साथ बुधवार को दोपहर बाद कोचस प्रखंड के रेड़िया गांव पहुंच गये। जिलाधिकारी के कार्यक्रम के मद्देनजर वहां पहले से भीड़ इक्ट्ठा थी। जिलाधिकारी ने वहां पहुंचते ही स्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जून 2022, 07:24 PM IST (15 जून 2022) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 12:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहतजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार लावलश्कर के साथ बुधवार को दोपहर बाद कोचस प्रखंड के रेड़िया गांव पहुंच गये। जिलाधिकारी के कार्यक्रम के मद्देनजर वहां पहले से भीड़ इक्ट्ठा थी। जिलाधिकारी ने वहां पहुंचते ही स्थानीय अधिकारियों से योजनाओं का फीडबैक लिया और जरूरी निर्देश दिये।बाद में जिलाधिकारी गांव के भ्रमण के लिए निकल गये।जिलाधिकारी के साथ उत्सुक भीड़ भी चल रही थी। जिलाधिकारी के कार्यशैली को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं। जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त शेखर आनंद,अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।(रोहतास: लावलश्कर के साथ)

रोहतास: शेरशाह सूरी मकबरा परिसर की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस अधीक्षक एवं महिला बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण

बता दें कि जिलाधिकारी का बुधवार को कोचस प्रखंड के रेड़िया पंचायत सरकार भवन पर रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम निर्धारित है। जिलाधिकारी के रात्रि विश्राम के मद्देनजर पंचायत सरकार भवन को सजाया गया है। यहां तक कि जिलाधिकारी के लिए वहां शयनकक्ष कों वातानुकुलित करने की व्यवस्था की गयी है।अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी सोने खाने की व्यवस्था की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक जिलाधिकारी गांव भ्रमण कर रहे थे।(रोहतास: लावलश्कर के साथ)

अपनी शिकायतें दर्ज करायें होगी कार्रवाई- डीएम

गांव में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत कोचस प्रखंड के रेड़िया पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने वहां उपस्थित आमजनता को संबोधित किया और कहा कि आप अपनी शिकायतें यहां दर्ज करायें आपलोगों की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि हमारे सभी अधिकारी यहां उपस्थित हैं। आप अपनी शिकायत से उन्हें अवगत करायें। उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन पंचायत स्तर पर नहीं हो रहा है। जिसकी जांच वे खुद कर वो करवा रहे हैं। जहां भी गड़बड़ी पाई जा रही है कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.