दाउदनगर:- प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की पहली घटना अरई गांव में घटी है, जहां खलिहान में अगलगी की घटना में हजारों रुपए कीमत का पुआल जलकर राख हो गया है। इस घटना में जय किशोर मौआर, बिहारी पासवान, सुनील पासवान एवं भरत रजवार को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दमकल को दी गई। दमकल ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। उक्त मामले में ग्रामीण रजनीश कुमार ने बताया कि अग्निशमन विभाग के स्थानीय अधिकारी को फोन किया गया तो दो दमकल आया। एक औरंगाबाद से और दूसरा दाउदनगर से। लेकिन दोनों दमकल की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पाता है। जबकि अरई निवासी रजनीश कुमार द्वारा दमकल की पाइप क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की गई है और इस संबंध में उनके द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत परिवाद भी दाखिल किया गया है। दूसरी ओर, दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित डफाली टोला में एक बंद घर में लगी आगलगी की घटना में हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में आसमा खातून के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया गया की घर में कई महीनों से ताला बंद था और काम करने के लिए लोग बाहर गए हुए थे। इसी क्रम में अचानक अगलगी की घटना की सूचना पाकर घर पर पहुंचे तो देखा की 10,000 नगद, कपड़ा, बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। घटना के बाद वार्ड पार्षद तारीक अनवर ने पहुंचकर आग लगी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख
दाउदनगर:- प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की पहली घटना अरई गांव में घटी है, जहां खलिहान में अगलगी की घटना में हजारों रुपए कीमत का पुआल जलकर राख हो गया है। इस घटना में जय क