शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

सावन मेले को लेकर तैयारी बैठक, अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बनायी रणनीति,

चकिया : चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में सोमवार की शाम को उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बुधवार से शुरू हो रहे सावन मास में मेले को लेकर होने व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जुलाई 2022, 07:23 PM IST (12 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 04:58 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चकिया : चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में सोमवार की शाम को उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बुधवार से शुरू हो रहे सावन मास में मेले को लेकर होने वाली तैयारियों के संदर्भ में निर्देश दिए गए। जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आने वाली कांवरियों सहित भोले भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के दिशा निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को सही करा दें, जिससे कि दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों पर नजर रखी जा सके औरकिसीभीतरहकीमहिलादर्शनार्थियों के साथ होने वाली परेशानियों के समय मदद ली जा सके। मंदिर इलाके में चोरी, छिनैती व उच्चकागिरी जैसा घटनाओं को रोकने के संदर्भ में भी चर्चा की गयी।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि इस बार सावन मास में लगने वाले मेले को लेकर पुख्ता इंतजाम रहेंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। सादे वेश में भी महिला व जेंट्स पुलिसकर्मी परिसर का भ्रमण करते नजर आएंगे, जिससे कोई घटना घटित ना हो सके। इसके अलावा नदी के किनारे भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बाहर से जल भर कर आने वाले कांवरियों पर भी विशेष नजर रहेगी और परिसर में किसी को रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं कतार बद्ध तरीके से महिला व पुरुष दर्शनार्थी मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने का मौका दिया जाएगा।
इस बैठक के  दौरान कोतवाल राजेश यादव, रामपुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय, कांस्टेबल प्रवेश कुमार यादव, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.